हजारों वर्ष नरगिस अपनी बेनूरी पर रोती हैं तब गृह मंत्री अमित शाह जैसा दीदावर होता है पैदा : डॉ नरोत्तम मिश्रा
राजधानी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में मालवा अंचल सिमि (प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) का गढ़ बन चुका था। उन्होंने सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने सिमी जैसे आतंकी संगठन को मध्यप्रदेश की धरती से उखाड़कर फेंक दिया है। शिवराज सरकार ने नक्सलवाद, माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने में बिल्कुल भी कौताही नहीं बरती है। केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि लगातार दो डिजिट में कृषि के क्षेत्र में GDP का होना चौहान के परिश्रम की पराकाष्ठा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जमकर तारीफ की है।गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हजारों वर्ष नरगिस अपनी बैनूरी पर रोती है तब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसा दीदावर पैदा होता है। डॉ मिश्रा ने कहा कि भारत के नव-निर्माण के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की जोड़ी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर कोई शक नहीं कर सकता। उन्होंने मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था के लिये किए गए नवाचारों, ई-एफआईआर, एफआईआर आपके द्वार, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, लोक परिसंपत्तियों के नुकसान पर वसूली विधेयक इत्यादि की जानकारी भी दी।