नरोत्तम-वीडी के चेहरे पर मुस्कान, हाथ जोड़े खड़े शिवराज ‘मायूस’ … कारण यह है कि....
शिवराज सिंह चौहान के संसदीय बोर्ड से बाहर किए जाने के बाद एमपी में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। सियासी पंडित तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल में 20 घंटे तक रूक कर अलग ही संदेश दे गए हैं।भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवराज का जमकर गुणगान किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में केंद्रीय गृहमंत्री के सामने मध्य प्रदेश के तीन पॉवर फुल नेता एकसाथ खड़े हैं। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और वीडी शर्मा तस्वीर में मुस्करा रहे हैं वहीं, सीएम कथित रूप से तस्वीर में मायूस दिख रहे हैं। शिवराज के बॉडी लैंग्वेज पर कांग्रेस ने मजे लिए हैं।कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि तस्वीर बहुत कुछ बया कर रही है। मामाजी को छोड़ वीडी भाई, नरोत्तम मिश्रा बेहद खुश नजर आ रहे हैं…। मामाजी के सर पर छतरी भी नहीं, लगता है सब मिलकर भिगो कर ही रहेंगे।
इसलिए उठ रहे सवाल
दरअसल हाल ही में बीजेपी के संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से शिवराज को हटा दिया गया है। उनकी जगह 76 वर्षीय प्रदेश के सत्यनारायण जटिया को शामिल किया गया है। बीजेपी के सबसे पॉवर फूल बोर्ड से शिवराज को हटाने के बाद तरह तरह के कयास लग रहे हैं। इस 2023 के पहले मध्य प्रदेश की सियासत में बदलाव के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। अब केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के बाद उनके प्रदेश के टॉप लीडर्स से वन टू वन चर्चा के बाद फिर कयासों का दौर शुरू हो गया है।
तीनों की तारीफ के क्या मायने
भोपाल में एक पुलिस के कार्यक्रम में उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। वहीं, विधानसभा सभागार में कुशाभाऊ जन्मशताब्दी पर नई शिक्षा नीति सेमिनार में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की तारीफ की। गृहमंत्री की तारीफ से तीनों को लेकर जारी कयासों पर कुछ दिन के लिए विराम लग जाए।
निकाय चुनाव में प्रदर्शन ने किया निराश
मध्य प्रदेश में हाल में संपन्न निकाय चुनाव में बीजेपी को 16 में से 7 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। यह चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज के चेहरे पर लड़ा जा रहा था। ऐसे में उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद संसदीय बोर्ड से उनका बाहर जाना भी कई सवाल खड़े कर रहा है।