इंदौर में नरोत्तम मिश्रा ने सिंधिया-विजयवर्गीय की मुलाकात पर दिया बड़ा बयान, कहा- ये दोनों ही
इंदौर। मध्य प्रदेश में तेज बारिश के बीच प्रदेश के सियासी गलियारों में भी जमकर हलचल देखी जा रही है. 22 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अमित शाह भोपाल के दौरे पर थे, लेकिन इसी दिन प्रदेश बीजेपी के दो और दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बीच इंदौर में मुलाकात हुई. जिससे प्रदेश के सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया. वहीं आज इंदौर पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिंधिया-विजयवर्गीय की मुलाकात पर बड़ा बयान दिया. दरअसल, प्रभार के जिले इंदौर पहुंचे मंत्री नरोत्तम मिश्रा से दो दिन पहले कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हुई मुलाकात पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ''दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए परस्पर मुलाकातों का दौर नेताओं में जारी रहता है. लेकिन दोनों की मुलाकात से किसी भी तरह की नई राजनीतिक परिस्थितियां बनने की बात से नरोत्तम मिश्रा ने इनकार किया है. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच सामान्य मुलाकात हुई है.'''
कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना भी साधा, उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस को भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस जोड़ों यात्रा शुरू करनी चाहिए, वहीं गांधी परिवार की विदेश यात्रा पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी मूल रूप से विदेश की ही हैं''