Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री पे साधा निशाना

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना सधा है। नरोत्त्म मिश्रा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ रहे थे तब कमलनाथ ने कहा कि मेरा हेलीकॉप्टर तैयार खड़ा है। पर जनता पर आफत है तक उन्हें जनता के बीच जाने का समय नहीं है।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जनता के बीच जाने की जगह उलटा विधायकों को अपने घर बुला रहे है। ताकि बाढ़ में कही वज जनता के बीच ना पहुंच जाए। मिश्रा ने कहा कि क्या कमलनाथ को इस आफत में जनता के बीच नहीं जाना चाहिए था। मुख्यमंत्री पानी पानी में जा रहे है। बाढ़ वाले इलाकों में लोगों से मिल रहे है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सिर्फ बैठक की कर सकते है। पिछले चुनाव के पहले भी बैठक की और उसके परिणाम सबके सामने है। अब फिर चुनाव के पहले बैठक कर रहे है। इन बैठकों का हश्र भी पिछली बैठकों के समान ही होने वाला है।

Share This News :