Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की सख़्ती के आगे गूगल भी झुका

गूगल ने गलत तरीके से चल रहे ऑनलाइन लोन एप को प्‍ले स्‍टोर से हटा दिया है। गूगल के इस फैसले का स्‍वागत करते हुए गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि मैंने लोन से संबंधित सभी अनाधिकृत एप्‍स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। अब गूगल ने ऐसे सभी एप्‍स को अपने प्‍लेस्‍टोर से हटाने का जो निर्णय लिया है, उसका मैं स्‍वागत करता हूं। साथ ही गूगल के सभी अधिकारियों से यह निवेदन भी करता हूं कि भविष्य में इस बात का ध्‍यान रखे और एहतियात बरतें कि इस तरह के अनाधिकृत एप किसी भी रूप में प्रयोग में ना लाए जा सके। यह पहली बार था, इसलिए हमने कहा है। दूसरी बार, कार्रवाई होगी।

Share This News :