प्रधानमंत्री मोदी को भाया दतिया , गृहमंत्री हुए खुस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में दतिया जिले की तारीफ की थी, जिस पर एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। गृहमंत्री ने कहा कि किसी वैश्विक व्यक्ति द्वारा जब किसी कार्य की प्रशंसा होती है तो इससे मन पुलकित होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी प्रेरणा का स्रोत बताया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनकी इस तरह की तारीफ से उन्हें काम करने का जज्बा मिलता है।नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत माता का सिर गौरव से ऊंचा किया है। दरअसल पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात में दतिया जिले की तारीफ की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी अभियान को उत्सव का रूप किस तरह दिया जाता है, यह कोई एमपी के दतिया जिले से सीखे। बता दें कि दतिया जिले में मां पीतांबरा देवी की सिद्ध तारापीठ है, जहां देश और विदेश के कई लोग माई का आशीर्वाद लेने आते रहते हैं। हाल ही में चार मई को दतिया में मां पीतांबरा का प्रकाट्य उत्सव मनाया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से लोग पहुंचे थे। खास बात यह है कि इस आयोजन की जिम्मेदारी खुद गृहमंत्री मिश्रा ने ली थी।