Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्रा के बाद सीएम शिवराज का दिल्ली कूच, क्या नरोत्तम ....

गृह मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश के दौरे के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की अंदरुनी सियासत में हलचल तेज हो चली है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा के दिल्ली दौरे के चार दिन बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी पहुंचे। मंगलवार को सीएम चौहान ने राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाने के बाद शिवराज का यह पहला दिल्ली दौरा है। पार्टी की शीर्ष कमेटी से हटाए जाने के बाद सीएम चौहान की भाजपा अध्यक्ष नड्डा से यह पहली मुलाकात है। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भोपाल में सीएम की वन टू वन मुलाकात को अहम बताया गया था। यह सब देखते हुए अटकलें लगाई जा रही है कि मध्यप्रदेश की सियासत करवट लेने वाली है।

Share This News :