Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सागर में हत्याओं के मामले में पुलिस अलर्ट मोड पर है और पूरे मामले की जांच कर रही है: गृहमंत्री
सागर जिले में पिछले दिनों में कई लोगों की हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, हत्यारा चौकीदारों या घर के बाहर सोने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहा है।सागर में हो रही लगातार हत्याओं के मामले में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है।
आज डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि, इस मामले में उनकी पुलिस अधीक्षक से बात हुई है। सभी स्थानों पर पुलिस और रात्रि गश्त वाले चौकीदारों को अलर्ट किया गया है। घटना को लेकर जनजागरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। एक-दो स्थानों पर कोई व्यक्ति दौड़ता दिख रहा है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई एक ही व्यक्ति इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।