MPCA के कार्यक्रम में नीचे बैठे कैलाश को हाथ पकड़ मंच पर ले गए सिंधिया, इस जुगलबंदी से फिर गरमाई सियासत
ग्वालियर : एमपीसीए के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय के साथ मजबूत होते संबंध सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए। एक महीने में दूसरी मुलाकात ने भविष्य की सियासत के नए संकेत दिए हैं।मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय के बीच नई जुगलबंदी देखने को मिल रही है। एमपीसीए के कार्यक्रम में मंच से नीचे बैठे बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को हाथ पकड़कर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच ले गए और अपने साथ बैठाया। इसके बाद एमपी की राजनीति में कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। कुछ दिन पहले भी ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के घर गए थे। वहीं, विजयवर्गीय को लेकर एमपी की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी 2023 के पहले उन्हें प्रदेश में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।