Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-MP में लागू नहीं होगा यह प्रस्ताव

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के बालगृह और संप्रेषण गृह में रहने वाले किशोरो के लिए रहने, खाने और पहनने के नए मानक तैयार किए गए हैं. इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण आहार के नए मानक तैयार किए हैं. लेकिन एक फैसले पर अभी से विवाद शुरू हो गया है. इन नए मानकों में खाने में चिकन और अंडा को भी शमिल किय गया है, जिस पर अभी से आपत्ति जताई जाने लगी है. वहीं इस फैसले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल, मध्यप्रदेश किशोर न्याय नियम 2022 में तय किए गए मानकों के तहत अच्छे न्यूट्रिशयन के लिये बालगृहों में मिलने वाले खाने में अंडा और चिकन भी शामिल करने का फैसला किया गया है. हफ्ते में एक बार चिकन और चार दिन अंडा देने का जिक्र इन नए मानकों में बताया गया है. जिस पर विवाद शुरू हो गया है. 

MP में लागू नहीं होगा यह प्रस्तावः नरोत्तम मिश्रा 

नरोत्तम मिश्रा ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ''यह प्रस्ताव एमपी में लागू नहीं होगा, उन्होंने बाल गृहों में अंडा और चिकन देने के फैसले पर एतराज जताया है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अंडे का फंडा नहीं चलेगा. इसे यहां नहीं चलने देंगे. चिकन और नॉनवेज नहीं बटने दिया जाएगा. ऐसे किसी प्रस्ताव को एमपी में लागू नहीं किया जाएगा.''

Share This News :