Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

ग्वालियर : आज मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने गृह जिले (दतिया) पहुंचे हैं, दतिया पहुंचकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी, साथ ही निराकरण के निर्देश भी दिया है।

इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ दतिया के आभार एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर पालिका पार्षद, जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यों के साथ दांगी समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। बता दें, नरोत्तम मिश्रा अपने क्षेत्र के लोगों से लगातार किसी न किसी तरह से जुड़े रहते हैं। बीते दिनों ही नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में नीम का पौधा लगाया था। इस खास अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और प्रशासन के अधिकारी भी पौधरोपण में सहभागी बनें। वही यहां मौजूद सभी से पौधरोपण करने की अपील की थी।

Share This News :