Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- `राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू`
भोपालः राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से शुरू होगी. भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू होगी और 24 नवंबर को एमपी पहुंचेगी. एमपी में यात्रा के दौरान राहुल गांधी क्षिप्रा और नर्मदा नदी में डुबकी भी लगाएंगे और उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी करेंगे. जब इसे लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तगड़ा तंज कसा. गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी चुनावी हिंदू हैं, इच्छाधारी हिंदू हैं. चुनाव आते हैं तो महाकाल के दर्शन करते हैं और नर्मदा नहाने चले जाते हैं. बता दें कि राहुल गांधी एमपी में 16 दिन में 382 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. इस दौरान वह बुरहानपुर, बोडरली, छैगांव माखन, सनावद, बडवाह, इंदौर, उज्जैन, आगर, सुसनेर होते हुए राजस्थान में एंट्री करेंगे.