शिवराज सिंह कभी नरोत्तम को CM नहीं बनने देंगे : जयवर्धन सिंह
ग्वालियर : मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं की गुटबाजी को लेकर कांग्रेस के युवा नेता जयवर्धन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश में सीएम चेहरे को लेकर चल रही दौड़ पर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। जयवर्धन ने कहा कि सीएम शिवराज नरोत्तम मिश्रा को कभी भी सीएम बनने नहीं देंगे जबकि कोई भी भाजपा नेता शिवराज सिंह को पसंद नहीं करता है।
प्रवास पर पहुंचे और यहां रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही देश जोड़ों यात्रा पर उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए पूरे देशवासियों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। मध्य प्रदेश के 8 जिलों से भी है यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, आगर मालवा से होते हुए या यात्रा आगे बढ़ेगी और राहुल गांधी इस यात्रा के जरिए देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने का काम करेंगे।