Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक भारत जोड़ों यात्रा निकाल रहे हैं : गृहमंत्री मिश्रा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर कहा कि यह बड़ा अजीब विषय है और शब्द पर आपत्ति भी है। क्योंकि जो व्यक्ति भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह नारे लगने के बाद सबसे पहले समर्थन देने जेएनयू पहुंचा था। वह भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहा है। मिश्रा ने कहा कि आज तक स्पष्ट नहीं कर पाए कि भारत टूटा कहा से है। टूट कांग्रेस रही है और जोड़ भारत को रहे हैं।

Share This News :