Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा - मैं मुख्यमंत्री पद .....
मैहर और सतना के अल्प प्रवास पर आए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मप्र में सीएम पद के लिए कोई दौड़ नहीं हो रही है और मैं किसी दौड़ का हिस्सा भी नहीं हूं। शिवराज सिंह मुख्यमंत्री हैं और सब उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नियंत्रण के लिए नीति निर्धारित की जा रही है। अगले 3 महीने में सरकार इस पर सख्त नियम-कानून लागू करने वाली है। उन्होंने सतना के बहुचर्चित सिद्धा पहाड़ मामले में भी एक बार फिर स्पष्ट किया कि सिद्धा में खनन होने नहीं दिया जाएगा।