Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच MP में सत्ता का संघर्ष तेज, नरोत्तम मिश्रा बोले ..

ग्वालियर । मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सत्ता का संघर्ष भी तेज हो गया है। प्रदेश बीजेपी नेताओं में मेल-मुलाकात का दौर जारी है और लगातार नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। इसी बीच सतना का एक मामला चर्चा में आ गया है। यहां जब नरोत्तम मिश्रा पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने "प्रदेश का मुखिया कैसा हो नरोत्तम मिश्रा जैसा हो" के नारे लगाए। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को मैहर में देवी दर्शन करने पहुंचे थे। मैहर से वे सतना पहुंचे, तो यहां उनका समर्थकों-कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां सर्किट हाउस के बाहर जमकर नारेबाजी भी हुई। भाजपा कार्यकर्ता "प्रदेश का मुखिया कैसा हो नरोत्तम मिश्रा जैसा हो" के नारे लगा रहे थे। वहीं गृहमंत्री भी इस स्वागत से फूले नहीं समा रहे थे। उसके बाद वे पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी के निवास के लिए रवाना हो गए।

Share This News :