Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रदेश का मुखिया कैसा हो ?

ग्वालियर (विनय शर्मा) : मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सतना दौरा किया। जहां उनके समर्थकों ने उनके प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की कामना जताई। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा के समर्थक काफी जोश में दिखे। वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने यहां पुलिस अफसरों के साथ बैठक की और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

सतना में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने नारेबाजी कर उनके मुख्यमंत्री बनने की कामना की है। गृहमंत्री के वहां पहुंचे पर उनके समर्थकों ने ‘प्रदेश का मुखिया कैसा हो, नरोत्तम भैया जैसा हो’ के नारे भी लगाए। हालांकि, जब मीडियाकर्मियों ने नरोत्तम मिश्रा से मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं और वह ही रहेंगे।

Share This News :