Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने केजरीवाल को बताया दुनिया का सबसे बड़ा ....
ग्वालियर : ममध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को दुनिया का सबसे बड़ा नौटंकीबाज बताया. उन्होंने कहा कि जनता अब समझ गई है कि केजरीवाल लोगों के बीच भ्रम फैलाने की राजनीति करते हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि अब वो समझ गए हैं कि ये सब चलने वाला नहीं है. बता दें कि बीते दिन गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गुजरात पुलिस के बीच नोंकझोंक हो गई थी. ये उस वक्त हुआ जब वह अहमदाबाद में होटल से ऑटो में बैठकर एक ऑटो वाले के यहां खाना खाने के लिए जा रहे थे.