Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एमपी में फिर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी खुली चेतावनी

ग्वालियर : मध्यप्रदेश में फिर एक बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए. प्रदेश के 2 जिलों में यह मामले सामने आए हैं. इनमें आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है. लेकिन गृह विभाग इन दोनों मामलों को लेकर गंभीर है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि भारत के खिलाफ टिपण्णी करने वाले सुन लें, भारत माता जिंदाबाद के नारे ही लगेंगे. विदेशी नारे लगेंगे तो कानून के मुताबिक उन पर कार्रवाई होगी.शाजापुर में मोहर्रम के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद 4 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई थी. इसी तरह छतरपुर में भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे. इस मामले में भी एफ आई आर दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की गई.

Share This News :