Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
वीडी शर्मा ने कहा, मध्य प्रदेश में 40-40 नगर परिषद में जीत दर्ज कर भाजपा इतिहास रचेगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खंडवा में कहा कि नगर परिषद चुनाव को लेकर हरसूद और पुनासा में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आधार पर खंडवा की दो नगर परिषद के चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। हरसूद में पहले से हमारी परिषद है पुनासा नई परिषद गठित हुई है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मजबूत संगठन तंत्र की ताकत और विकास कार्य के बल पर भाजपा प्रदेश में 40 की 40 नगर परिषद जीतेगी। भाजपा का लक्ष्य गरीब का जीवन बदलना है। आयुष्मान लोगों का जीवन बचाने का अभियान है। गरीब कल्याण की योजनाएं बंद करने वाली और भारत तोड़ने वाली कांग्रेस सरकार को चुनाव में इसका जवाब मिलेगा। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालने से पहले उनके पूर्वजों द्वारा भारत तोड़ने के लिए किए गए कार्यों का जवाब दें।उन्होने कहा कि डेढ़ साल के लिए गलती से आई कांग्रेस सरकार ने गरीब उत्थान की सभी योजनाएं बंद कर दी थी। कमल नाथ ने प्रधानमंत्री आवास के लिए मैचिंग राशि नहीं होने की बात कहकर योजना को लौटा दिया था, लेकिन आइफा अवार्ड के लिए प्राइवेट कंपनियों को धमका कर 700 करोड का प्राविधान किया था। इससे ही गरीब कल्याण के प्रति उनकी मंशा और नियत उजागर हो चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनकल्याण के प्रति बेहद संवेदनशील है। भाजपा में व्यक्ति नहीं संगठन चुनाव नहीं लड़ता हैं शहडोल में भी कल उन्होने दोहरा कि कोई भी व्यक्ति बगैर घर का नहीं रहेगा। वीडी शर्मा ने कहा, हरसूद में भाजपा को चुनौति देने वाले हिंदू संगठन से चुनाव लड़ने वालों की बात पर उन्होने कहा कि वहां बेहद उत्साह है। टिकिट नहीं मिलने पर भी कुछ लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं। कभी कार्यकर्ता के मन की बात नहीं होती तो हमारा संगठन उन्हें संभालना व समाधान निकालना जानता है। प्रचंड मत से भाजपा जीतेगी।

Share This News :