Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इंदौर में गृहमंत्री ने इस बड़े व महत्वपूर्ण सम्मेलन का किया शुभांरभ
ग्वालियर : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि, इंदौर प्रवास पर मार्ग में सोनकच्छ में भाजपा के कार्यकर्ता बंधुओं से स्नेहिल भेंट हुई। आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का आभार।इंदौर में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन का शुभांरभ कन्या पूजन कर किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली और एकल बेटी परिवार के साथ अन्य योजनाओं से लाभान्वित बेटियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए।