Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, हमारी स्पष्ट सोच शुरू से ही है, मुसलमान से ...

ग्वालियर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख के मस्जिद जाने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जबलपुर में सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि स्पष्ट सोच शुरू से ही है, मुसलमान से बैर नहीं है और आतंकियों की खैर नहीं है। हम किसी धर्म और मजहब के खिलाफ नहीं हैं। ये इसी बात का द्वेतक है, हम रहीम और रस खान के उपासक रहे हैं। हमारी संस्कृति शुरू से ही वसुधैव कुटुंबकम की रही है। टेरर फंडिंग पर एटीएस और एनआइए के छापे पर गृहमंत्री बोले, एटीएस और एनआइए ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया है। कल कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर आज रिमांड पर लिया जाएगा।

Share This News :