Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अगर दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते है तो होगी खुशी, आखिर क्यों भाजपा नेता ने दिया ऐसा बयान

ग्वालियर : कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से इनकार करने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा है। जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सामने आया था। लेकिन उन्होंने संकेत दिए है कि अब वे इस अध्यक्ष पद के दावेदार नहीं है। लेकिन इसे लेकर भाजपा के एक नेता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी।दरअसल नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मंडला पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यह बड़ा बयान दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि हमें खुशी होगी कि मिस्टर बंटाधार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ताकि हम ये तो कह सकें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे प्रदेश से हैं।

इस दौरान वीडी शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे चल रहे अशोक गहलोत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अशोक गहलोत को तो दुनिया जानती है कि वह क्या हैं। हम तो मानते है कि हमारा प्रतिद्वंदी कमजोर न हो लेकिन आज कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े हो रही है। क्योंकि कांग्रेस एक वर्ग विशेष की राजनीति करती है।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल और दिग्विजय क्या भारत जोड़ेंगे। ये तो देश के खिलाफ गतिविधियों में संलग्न रहने वालों के समर्थक है, ये क्या देश जोड़ेंगे? शर्मा ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने देश के साथ बेईमानी की है साथ ही राहुल को सलाह दी कि राहुल पहले देश का इतिहास पढ़ें फिर बात कवहीं मंडला में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वीडी शर्मा ने भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मंडला जिले के सभी निकायों में भाजपा को जीत मिलेगी क्योंकि जनता का साथ भाजपा को मिलेगा। जनता को समझ आ गया है कि कांग्रेस ने सिर्फ उन्हें अंधेरे में रखा और धोखेबाजी की।

Share This News :