Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गरबा एक्सप्रेस पर देश को दिखेगी मध्य प्रदेश की झलक, जानें इस ट्रेन में क्या है खास

मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश पूरे देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजता है। अब मध्य प्रदेश के सांकृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और मन भावन पर्यटन स्थलों की झलक गरबा एक्सप्रेस पर पूरे देश को दिखाई देगी। ठाकुर गुजरात के गांधीधाम जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12937/38) पर मध्य प्रदेश की ब्रांडिंग के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। ठाकुर ने कहा कि अगर आप सभी ने हिंदुस्तान का दिल मध्य प्रदेश नहीं देखा तो आपने कुछ नहीं देखा। मध्य प्रदेश में 33 करोड़ वर्ष पुरानी विश्व की प्राचीनतम नदी मां नर्मदा, दो ज्योतिर्लिंग, त्रेता युग का मंदिर राजेश्वर, सतयुग की नगरी जानापाव सहित प्राचीन बौद्ध स्मारक भी मौजूद है। इन सभी स्थलों सहित प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को दर्शाती गरबा एक्सप्रेस देशभर के पर्यटकों को मध्य प्रदेश आमंत्रित करेंगी। 

'संस्कृति और धरोहरों का अद्भुत संगम है MP'

अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि गरबा एक्सप्रेस पर मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों और नैसर्गिक सौंदर्य को विनाइल रैपिंग के माध्यम से दर्शित किया गया है। यह प्रदेश के पर्यटन स्थलों को भारत की जनता तक पहुंचाने की पहल है। मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। जैसे दिल में शरीर का सारा रक्त पहुंचता है वैसे ही मध्य प्रदेश में सभी राज्यों की संस्कृति और धरोहरों का अद्भुत संगम है। इसलिए पर्यटकों को कम से कम एक बार मध्य प्रदेश जरूर आना चाहिए। श्रोत्रिय ने गुजरात एवं देश के सभी पर्यटकों को मध्यप्र देश आने के लिए आमंत्रित भी किया। 

 

 

Share This News :