Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनता को धूप में खड़ा देख मंच से उतरे सीएम शिवराज बोले- मैं भी धूप में ही खड़े होकर बोलूंगा
झाबुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ में सभा के दौरान मंच से कहा कि मैं जानता हूं कि आज धूप तेज है। पार्टी ने थोड़ी कंजूसी कर दी, जनता धूप में हैं और हम यहां टैंट में बैठे हैं, इसे खोल दीजिए, जनता धूप में बैठी है तो मैं भी धूप में से ही बोलूंगा। इसके बाद मंच से नीचे आकर धूप में खड़े हो गए और सभा को संबोधित करने लगे। झाबुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई माफिया नहीं चलेगा।