Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कूनो में चीतों के बाद अब यहां छोड़े जाएंगे बाघ, मंत्री सिंधिया ने की थी मांग, एनटीसीए ने दी मंजूरी

मध्यप्रदेश में श्योपुर के कूनो पालपुर राष्ट्रीय अभयारण्य में चीता बसाने के बाद अब श्योपुर से लगे शिवपुरी में बाघों को छोड़ने की तैयारी है। शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में पांच बाघ छोड़ने के लिए एनटीसीए ने अपनी मंजूरी दे दी है।मध्यप्रदेश में ग्वालियर-चंबल के लिए यह अच्छी खबर है। पहले चरण में तीन बाघ माधव नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगे। इसमें एक नर और दो मादा होंगे। यदि बाघ वहां पर सरवाइव करते हैं, तो अगले चरण में दो और बाघ माधव नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगे। वन विभाग ने एनटीसीए की मंजूरी के बाद नवंबर में बाघ छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

इस मंत्री ने की थी मांग...

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय को माधव नेशनल पार्क में बाघ बसाने की मांग की थी। सिंधिया की इस पर मंत्रालय ने पांच बाघ माधव नेशनल पार्क में छोड़ने की अनुमति दी है। एनटीसीए की मंजूरी के बाद अब मध्यप्रदेश का वन विभाग बाघ को चिन्हित करने में लगा है

Share This News :