Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
CM शिवराज के तेवर देख अधिकारियों के छुटे पसीने, आलीराजपुर में बोले- बेईमानी की नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त तेवर ने इन दिनों राज्य के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। सीएम ने स्पष्ट रुप से कहा है कि जनता के प्रति किसी तरह की लापरवाही और बेइमानी उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं होगी। शनिवार को अलीराजपुर जिले के जोबट में सीएम शिवराज ने एक बार फिर अधिकारियों को चेताया। उन्होंने मंच से कहा कि कोई ईमानदारी से काम करेगा तो उसे पुरस्कार मिलेगा। मगर किसी ने बेईमानी की तो उसे नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा।सीएम शिवराज सिंह चौहान बीते शनिवार दोपहर जोबट के गांधी चौक में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद ग्राम देगांव में जनसेवा अभियान के शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर में मौजूद जनता से योजनाओं के लाभ को लेकर मंच से ही सवाल किए। इस दौरान आला अफसर सहित जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे। गत कुछ दिनों से सीएम के तल्ख तेवर को देखते हुए सवाल-जवाब के बीच अफसरों के पसीने छूटते रहे। हालांकि जाते-जाते मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां तो काफी काम हुआ है, इसके लिए आपको बधाई देता हूं। 

Share This News :