Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मोदी है तो मुमकिन है ? शिवराज का चेहरा चुनाव में जीत के लिए काफी नहीं ?

ग्वालियर : मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हमेशा ही काफी ऊर्जावान देखा जाता है , हमेशा चुनाव मोड में रहने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मिशन 2023 को देखते हुए सक्रियता भी बढ़ा दी है और उनकी इस सक्रियता देख कोई नहीं कह सकता कि 2018 की तरह वे ही 2023 के भी चुनावी चेहरा होंगे। मगर पार्टी पर बारीक नजर रखनेवाले संभावना इससे उलट देख रहे हैं। डबल इंजन की सरकार का फार्मूला पीछेकर बीजेपी मोदी के फेस पर ही चुनावी नैय्या पार होने की उम्मीद पाल रही है। पीएम मोदी की मध्‍य प्रदेश में सक्रियता इस आकलन को पुष्‍ट करती है। 

17 सितंबर को कूनो अभ्‍यारण्‍य में आए प्रधानमंत्री 11 अक्तूबर को फिर एमपी आ रहे हैं। एक महीने में दूसरी बार वे मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन शहर में पधारेंगे। इस दौरे की तैयारी को लेकर मंगलवार 27 सितंबर को उज्‍जैन में कैबिनेट बैठक भी रखी गई और लगभग एक हफ्ते से मोदी जी के आने की तैयारियों में पूरा उज्जैन व्यवस्त है। महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन उनके ही हाथ होना है। 

इसके साथ ही तीसरे बुलावे की तैयारी भी शुरू हो गयी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को ग्‍वालियर बुलाने की योजना बनायी जा रही है। फिर अप्रैल- मई में ओंकारेश्वर में 'स्टैच्यू ऑफ वननेस' व वेदांत संस्थान के पहले चरण का लोकार्पण करने के लिए भी पीएम मोदी को ही बुलाया जाएगा। प्रांतीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए विंध्‍य और महाकौशल क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए मोदी की यात्रा तय है। 

बीजेपी सरकार का प्‍लान है कि मध्‍य प्रदेश में होने वाले हर बड़े भूमिपूजन या लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाए। मोदी की इन यात्राओं का कार्यक्रम कुछ इस तरह होगा कि वे नियमित रूप से थोड़े-थोड़े अंतराल पर मध्‍य प्रदेश में आते रहेंगे। जनता को संबोधित करते रहेंगे ताकि मैदान में सरकार को लेकर उपजी नाराजगी को मोदी के चेहरे के आगे बौना किया जा सके। 

Share This News :