Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
'अशोक गहलोत कभी सोनिया गांधी की आंखों के तारे थे, आज किरकिरी बन गए', MP के गृहमंत्री का बयान

राजस्थान के सियसी संकट को लेकर बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) की प्रतिक्रिया सामने आई है. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कभी सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की आंखों के तारे थे लेकिन आज किरकिरी बन गए हैं. राजस्थान में कांग्रेस की लड़ाई से अब कांग्रेस का जहाज बहुत जल्द डूबने वाला है. अभी तक डेढ़ प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार थी लेकिन अब सिर्फ आधा प्रदेश ही बचेगा.

इसके साथ ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीएफआई पर लगे बैन पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पीएफआई जैसे संगठन पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया.

Share This News :