Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गले मिलकर दिग्विजय-थरूर बोले- यह दोस्ताना मुकाबला , राजस्थान पर फैसला दो दिन में
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है। सबसे प्रबल दावेदार अशोक गहलोत ने अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई तथा 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।
राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का ये कहना है कि मैं मुख्यमंत्री रहूंगा की नहीं इसका फैसला सोनिया गांधी जी करेंगी। उन्होंने खुद स्पष्ट किया है कि वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फॉर्म नहीं भरेंगे।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगी। बताया जा रहा है कि मुलाकात आज ही थोड़ी देर में होगी।
सीएम पद पर अशोक गहलोत बने रहेंगे या नहीं? इस पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान के सीएम पर फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक-दो दिन में करेंगी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर तटस्थ हैं। आइए कल का इंतजार करें, हमें एक स्पष्ट तस्वीर मिलेगी।
गहलोत के वफादार धर्मेंद्र राठौड़ ने सचिन पायलट खेमे के माने जाने वाले विधायक वेद प्रकाश सोलंकी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं यह साबित कर दूंगा कि कौन गद्दार है और कौन वफादार? यह सबके सामने आएगा। सोलंकी ने जिला परिषद चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां से एक होटल में मुलाकात की थी।