Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्वालियर,चंबल संभाग आयुक्त,कलेक्टर और एसपी का तबादलों को लेकर सिंधिया,तोमर की शिवराज से मंत्रणा

भोपाल(विनय शर्मा) : ग्वालियर,चंबल संभाग में अफसरों नई पोस्टिंग,ट्रांसफर और नियुक्तियों को लेकर भाजपा नेताओं में कश्माकस जारी है।सूत्रों का कहना है कि ग्वालियर और चंबल संभाग में दो आयुक्तों की नई पदस्थापना होनी है और बड़े स्तर पर कलेक्टर, एसपी और अन्य अफसरों के तबादले होना है। बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी ,अपनी पसंद के अफसरों के नाम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात के दौरान बता दिए हैं। बताया गया है कि ग्वालियर कलेक्टर और एसपी को किस महत्वपूर्ण स्थान पर भेजना है,इस पर भी चर्चा होने की खबर है। दोनों का शानदार कार्यकाल रहा है ,इसलिए माना जा रहा है कि पोस्टिंग अच्छी जगह होगी। साथ ही मेला , साड़ा,जीडीए समेत अन्य खाली जगहों पर नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई है।

बताया गया है कि अफसरों की एक बड़ी सूची तयार है, वो किसी भी दिन अब जारी हो सकती है।

Share This News :