Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दादा के अंदाज निराले ..

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज नया अंदाज देखने को मिला। वे अपने विधान सभा क्षेत्र के एक गांव बाइक पर सवार पहुंचे। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम कोटरा जाने के लिए राहगीर से लिफ्ट मांगी और बुलेट बाइक पर सवारी की। इस दौरान वे लोगों से दुआ सलाम करना नहीं भूले। पूरे रास्तेभर ग्रामीणों को नमस्कार करते हुए गांव पहुंचे।बता दें कि प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण गाड़ियों का काफिला छोड़ बुलेट बाइक पर सवार होकर ग्राम कोटरा पहुंचे। वे अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया के कोटरा ग्राम में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गए थे। पिछले साल भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने कोटरा गांव में तबाही मचाई थी।

Share This News :