Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सरदार पटेल के बाद पीएम मोदी ही एकलौते महापुरुष जिन्होंने मंदिरों का जीर्णोधार किया: नरोत्तम मिश्रा

ग्वालियर : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज के दिन को मध्य प्रदेश के के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। गृह मंत्री ने बताया कि आजादी के बाद दो महापुरुष सरदार पटेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं, जिन्होंने मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार सरदार पटेल ने किया। तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की आधार शिला रखी, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कराया और अब महाकाल लोक । इसे लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भविष्य के 50 साल को ध्यान में रखकर लोक का निर्माण किया गया है। श्री महाकाल लोक संस्कृति और विकास का अद्भुत संगम है। श्री महाकाल लोक में भगवान शिव की लीलाओं पर आधारित 190 मूर्तियां बनाई गई हैं। यहां 108 स्तंभ स्थापित किए गए हैं जिनमें भगवान शिव और उनके गणों की विभिन्न मुद्राएं बनी हुई हैं।

Share This News :