Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राजा के बेटे ने महाराज को बताया पनौती
ग्वालियर : पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि ग्वालियर में 57 साल बाद कांग्रेस का महापौर बना है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर कहा कि वह चले गए भाजपा में और वहां बन गए पनौती। भोपाल में कांग्रेस के नगरीय निकाय सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की पनौती बीजेपी में चली गई। इस वजह से ग्वालियर में 57 साल बाद कांग्रेस का महापौर बन पाया।