Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व मंत्री पवैया ने किया राजमाता को याद, कही यह बड़ी बातें

ग्वालियर : भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जन्म जयंती पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने राजमाता सिंधिया को याद कर उनके संस्मरण सुनाये। उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर और पूरा भाजपा परिवार ही नहीं पूरा देश राजमाता सिंधिया को याद कर रहा है क्योंकि उन्होंने सेवा समर्पण और समाज में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के बारे में सोच कर उसके जीवन का कल्याण करने की जो पहल की थी। उसका अनुसरण करना हम सबका दायित्व है। इसीलिए यहां बड़ी संख्या में लोग राजमाता विजयराजे सिंधिया को याद कर रहे हैं ।

Share This News :