मदरसों के कोर्स में आपत्तिजनक कंटेंट, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- सरकार के पास पहुंची शिकायत, कराएंगे जांच
ग्वालियर : गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के कुछ मदरसों में आपत्तिजनक पाठन सामग्री के उपयोग का विषय संज्ञान में लाया गया है। इसलिए प्रथम दृष्टि आज सामने आए ऐसे पठन दस्तावेजों की स्क्रूटनी कराने के लिए जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित करेंगे।रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के कुछ मदरसों में बच्चों को आपत्तिजनक कंटेट पढ़ाने से संबंधित विषय संज्ञान में आया है।अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मदरसों के पठन सामग्री की स्क्रूटनी करवाने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे पठन दस्तावेजों की स्क्रुटनी कराने के लिए जिलों के कलेक्टर को निर्देशित करेंगे। कलेक्टर जिला के शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से मदरसों की पठन सामग्री की स्क्रूटनी कराएंगे। ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेंगे।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक जैसी भाषा बोल रहे हैं। बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री जी पर सवाल उठा रहे हैं तो राहुल गांधी जी सेना का अपमान कर रहे हैं। कमलनाथ क्या राहुल गांधी जी के भारतीय सेना पर उठाए गए सवाल से सहमत हैं? उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कर्ज माफी के ट्यूट पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि किसान समझ गए हैं।कमलनाथ जी काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। किसानों की कर्ज माफी वाला आपका ट्वीट धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है और इसने प्रदेश के किसानों के जख्म को फिर हरा कर दिया है।