Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का दावा, एक साल में मारे ...

ग्वालियर : मध्य प्रदेश की पुलिस ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के दावे के मुताबिक बीते एक साल में मध्य प्रदेश में पुलिस ने छह नक्सलियों को ढेर कर दिया है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह भी बताया कि 12 लाख का इनामी नक्सली रविवार को बालाघाट में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. इस ईनामी नक्सली पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकार ने ईनाम घोषित कर रखा था.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को बताया कि हराटोला के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 लाख का इनामी नक्सली मारा गया है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस नक्सली पर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से तीन लाख रुपये और छत्तीसगढ़ सरकार की और से पांच लाख रुपये जबकि महाराष्ट्र सरकार की और से पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक नक्सली के पास से एक रायफल और राशन का सामान जब्त किया गया है. नक्सली बस्तर का निवासी बताया जा रहा है, जिसका नाम रपेटा है. जानकारी के अनुसार नक्सली रपेटा कीवी डिवीजन का एरिया कमेटी मेंबर है. 

Share This News :