Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
चीनी मंझा बेचने पर रासुका के तहत होगी करवाई : गृह मंत्री मिश्रा

ग्वालियर । "मध्यप्रदेश में चाइनीज मांझा के बिक्री पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद दुकानदार इसे बेचने से बाज नहीं आ रहे। उज्जैन में 4 जनवरी को एक 6 साल की बच्ची का गला चायना डोर में उलझकर कट गया था। वह पिता के साथ बाइक से घर लौट रही थी। समय रहते उसके पिता ने गाड़ी रोक ली। इससे पहले प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचने पर उज्जैन प्रशासन ने दो आरोपी दुकानदारों के घर गिरा दिए।

अब मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को चायनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, चायनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अब पुलिस पहले से ज्यादा कठोर कार्रवाई करेगी। रासुका (NSA) के तहत एक्शन लिया जाएगा। मकर संक्रांति आने वाली है। अगर कोई चायनीज मांझा बेचने के बारे में भी सोचता है, तो वो संभल जाए।"

Share This News :