अग्निवीर पर राहुल के विवादित बयान पर गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने पूछा ये सवाल
ग्वालियर : अग्निवीर भर्ती को लेकर उत्तरप्रदेश के बागपत पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) के बयान पर अब विवाद खड़ा हो गया है। राहुल गांधी (Rahul gandhi) के अग्निवीरों को लेकर दिए विवादित बयान पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी सेना का विरोधी है, वह राहुल गांधी के साथ नज़र आता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि उनको सेना से इतनी नफरत क्यों है?ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने उप्र के बागपत के बड़ौत में नुक्कड़ सभा में सेना में भर्ती की अग्निपथ स्कीम (Agneepath Scheme) पर बोलते हुए विवादित बयान देते हुए कहा कि सरकार 6 महीने ट्रेनिंग देगी, 4 साल जवानों के हाथों में हथियार देगी और फिर 4 साल बाद जूता मारकर बाहर निकाल देंगे और फिर उसके बाद बेरोजगार कर देंगे।
जो भी सेना का विरोधी है, वह राहुल गांधी के साथ
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने राहुल गांधी के इस विवादित बयान पर कहा कि जो भी सेना का विरोधी है, वह राहुल गांधी के साथ नज़र आता है। राहुल गांधी बताएं कि उनको सेना से इतनी नफरत क्यों है? सेना का अपमान, देश का अपमान इनके स्वभाव में है। आखिरकार इतनी नफरत क्यों है? सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जीकल स्ट्राइक बताया। चीन के बारे में बोलते है- हमारी जमीन कब्जा कर ली। राहुल गांधी के अग्निवीरों (Agniveer) को लेकर जूते शब्द का इस्तेमाल करने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राजनीति करने के लिए क्या कोई और शब्द नहीं मिला?