गृहमंत्री ने किया रिंग रोड का निरीक्षण:जितना जल्दी हो सके काम पूरा करें : गृहमंत्री
ग्वालियर : गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ रिंग रोड का निरीक्षण किया। डॉ. मिश्रा चूनगर पुाटक से लेकर भरतगढ़ टोरिया तक पैदल रिंग रोड पर घूमे। इसके बाद ठेकेदार को जल्द से जल्द रिंग रोड का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इस बीच आसपास रहने वाले लोग भी गृहमंत्री के पास पहुंचे और रिंग रोड के दौरान अपने मकान न तोड़े जाने का निवेदन किया। डॉ. मिश्रा ने नगर पालिका और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि संभव हो सके तो मकानों को न तोड़ें।जमीन की जितनी आवश्यकता है उतना ही उपयोग करें। ताकि किसी का घर भी न टूटे और रोड बनाने का काम भी पूरा हो जाए। गौरतलब है कि रिंग रोड का निर्माण लगभग 14 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। जो लगभग 5 किलोमीटर लम्बी है। इस दौरान योगेश सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव, सीएमओ एके दुबे, धीरू दांगी, एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई, अमन चतुर्वेदी, विनीत विश्कर्मा, वीरेन्द्र कुशवाहा, राजू माया, मनोज दुबे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
गृहमंत्री डाॅ. मिश्रा ने राजशी छतरियों के पास बनकर तैयार हुए क्षत्रिय समाज के राज बाग मुक्तिधाम का बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, क्षत्रिय समाज के पूर्वजों की वीरता, त्याग और तपस्या के कारण ही क्षत्रिय समाज हमेशा सम्मान का हकदार रहा है। उन्होंने महाराणा प्रताप के त्याग, तपस्या और वीरता का वर्णन करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज के पूर्वजों की वीरता, त्याग और तपस्या जंगलों में रहकर घास की रोटी खाने के कारण ही आज क्षत्रिय समाज सम्मान का हकदार है।
क्षत्रिय समाज में जो समरस्ता का भाव देखने को मिला है उसे वह उसका सहसमम्मान करते हुए उनके सम्मान में कभी कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि दतिया को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान दें। उनके द्वारा दतिया के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। गृहमंत्री ने क्षत्रिय समाज के लिए सामुदायिक भवन बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए राशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पेवर ब्लॉक, स्ट्रीट लाइट और बैंचें भी लगवाई जाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय समाज के नारायण सिंह कटारिया ने की।
इस दाैरान भानू प्रताप सिंह, मनोज चौहान, मुन्ना राजा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, बृजेश यादव आदि शामिल रहे। संचालन शैलेन्द्र बुन्देला ने किया। डॉ. मिश्रा ने अपने निवास पर पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।