Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नियुक्तियों को लेकर भाजपा में घमासान
भोपाल। अर्ध शासकीय पदों पर होने बाली राजनीतिक नियोक्तियों को लेकर भाजपा में घमासान मचा हुआ है,अपने ,अपने पठ्ठों की ताजपोशी के लिय लॉबिंग की जा रही है। उधर कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए तमाम नेता और कार्यकर्ता अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।तमाम प्रलोभन देकर भाजपा में लाया गया था, मगर अब तक न पद मिले और न आगे कोई उम्मीद नजर आ रही है। भाजपा के मूल कार्यकर्ता भी पद मिलने की आस लगाए बैठे हैं,मगर पार्टी के अंदर चल रही अंतर्कलह के कारण नियुक्तियां नहीं हो पा रहीं हैं। निगम मंडलों और प्राधिकरणों , एल्डरमेन समेत अनेक पद खाली पड़े हैं।