Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला....बाबर के हिमायती,सावरकर का हिंदुत्व गिना रहे

भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सनातन हिदुत्व व सावरकर हिंदुत्व को लेकर दिए बयान पर आज बड़ा हमला बोला।उन्होंने कहा कि बाबर के हिमायती रहे लोग आज सावरकर की बात कर रहे है।यह वही लोग है जो हमेशा हिंदुओ ओर हिंदुत्व का अपमान करते रहे है और आज हिंदुत्व का ज्ञान दे रहे है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि यह वही दिग्विजय सिंह है, जो हिन्दू आतंकवाद के समर्थक है,यह वही दिग्विजय सिंह है जो भगवान राम पर सवाल उठाने वालों के साथ खड़े रहते है। यह वही दिग्विजय सिंह है जो हिन्दू व हिंदुत्व के नाम पर हिंदुओ को बांटने का काम करते है।

यह वही दिग्विजय सिंह है ,जिनके राज में साधु संतों को गोली मार दी जाती है।ऐसे हिन्दू विरोधी दिग्विजय आज सनातन हिंदुत्व व सावरकर हिंदुत्व का ज्ञान दे रहे है।

 

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि सच तो यही है कि दिग्विजय सिंह व कांग्रेस को हिंदुत्व को लेकर बोलने का कोई हक ही नही है क्योंकि इन्होंने हिन्दू व हिंदुत्व का हमेशा अपमान ही किया है। सनातनी हिंदुओ को भी कांग्रेस की यह मानसिकता पता है इसलिए वह हिन्दू व हिंदुत्व को लेकर कांग्रेस नेताओ के प्रलाप पर ध्यान नही देते है। 

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने शिवसेना बाल ठाकरे प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा वीर सावरकर को भगवान बताए जाने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता जाते ही उद्धव को अब सावरकर जी याद आ गए है। जब तक कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता सुख भोग रहे थे तब भी राहुल गांधी व कांग्रेसी वीर सावरकर जी अपमान कर रहे थे तब उन्होंने क्यों विरोध नही किया। आज भगवान कह रहे है तब इस भगवान का अपमान क्यों सहन किया। उद्धव जी यह जनता है ,यह सब जानती है। इस तरह रंग बदलने से कुछ नही होने वाला।

गृह मंत्री ने कहा की वैसे भी वीर सावरकर और राहुल गांधी में कोई तुलना हो ही नही सकती ,क्योंकि सावरकर जी देश की आजादी के लिए 14 साल जेल में रहे और राहुल गांधी बेल पर घूम रहे है। जेल ओर बेल में जो अंतर है वही अंतर वीर सावरकर जी और राहुल गांधी में है।

Share This News :