Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कमलनाथ से मुख्यमंत्री बनने का मोह छूट नहीं रहा है : गृहमंत्री मिश्रा

ग्वालियर : मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मंगलवार को फिर कांग्रेस और कमलनाथ को आड़े हाथ लेते हुए जोरदार हमला बोला है। इस दौरान उन्‍होंने अपने बयान में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ का नाम लेने के साथ-साथ कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं, संसदीय परंपराओं और संसदीय मान्यताओं का अपमान करने की बात कहीं है।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा- कमलनाथ जी से मुख्यमंत्री बनने का मोह छूट नहीं रहा है इसलिए उन्होंने स्वयंभू भावी सीएम के होर्डिंग्स लगवा दिए थे। कमलनाथ जी दिल्ली की बात नहीं मानते और कांग्रेस में जिले के नेता कमलनाथ जी की बात नहीं मानते।

Share This News :