Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री मिश्रा ने किए यहाँ दर्शन और फिर किया यह बड़ा काम...

ग्वालियर : मध्‍य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा आज बुधवार को मध्यप्रदेश के दतिया शहर में नवरात्रि के पावन पर्व की महाअष्टमी के शुभ अवसर पर पीतांबरा शक्तिपीठ में माई के दर्शन किए। साथ ही जोनहार में नाली निर्माण कार्य की सौगात दी है।

दतिया निवास पर नागरिकों से मेल-मुलाकात कर समस्याओं को सुना :

दरअसल, आज बुधवार को प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा द्वारा इस कार्यक्रम से पहले दतिया निवास पर नागरिकों से मेल-मुलाकात की, यहां उन्‍होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। साथ-साथ चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

पीतांबरा शक्तिपीठ में माई के दर्शन कर पूजा-अर्चना की :

दतिया निवास पर नागरिकों से मेल-मुलाकात के बाद प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा पीताम्बरा पीठ दतिया शहर मे स्थित प्रशिद्ध शक्तिपीठ पहुंचे, यहां पहुंंचकर उन्‍होंने माई के दर्शन किए। इस संबंध में उन्‍होंने खुद ट्वीट के जरिए जानकारी दी। नरोत्‍तम मिश्रा ने ट्वीट में लिखा- जिह्वाग्र मादाय करेण देवीं, वामेन शत्रून परिपीडयन्तीम। गदाभिघातेन च दक्षिणेन, पीताम्बराढ्यां द्विभुजां नमामि॥ दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर दतिया के पीतांबरा शक्तिपीठ में माई के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ लिया। माई से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

बता दें कि, मध्यप्रदेश के दतिया शहर में पीतांबरा शक्तिपीठ है और इस पीतांबरा पीठ क्षेत्र में श्री स्वामीजी महाराज के द्वारा मां बगलामुखी देवी और माता धूमवाती देवी की मूर्ति की स्थापना 1935 में की गयी थी।

Share This News :