Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राहुल गाँधी के लिए शिवराज सिंह ने कह दी ये बड़ी बात

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बुधवार को जमकर निशाना साधा है. चौहान ने कहा, 'राहुल गांधी देश के बारे में कुछ नहीं जानते हैं. देश संविधान से चलता है. राहुल को इस बारे में कुछ नहीं पता. वो कांग्रेस के लिए एक मुसीबत हैं.' 

गांधी परिवार के सबसे असफल और कमजोर नेता 

मध्य प्रदेश के सीएम ने आगे कहा, 'अगर राहुल नेहरू और गांधी परिवार से नहीं होते, तो पता नहीं कहां होते... हकीकत यह है कि वह नेहरू व गांधी परिवार के सबसे असफल, कमजोर और घमंडी नेता हैं. उन्होंने अहंकार में ओबीसी समाज के लिए अपशब्द कहे हैं.

Share This News :