Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नड्डा की नसीहत से सहमी सरकार ,अब मंत्रिमंडल में फेरबदल होना तय

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भोपाल प्रवास के दौरान कोर ग्रुप की बैठक में नसीहत दी थी की मध्यप्रदेश में नेताओं में समन्वय का अभाव की बात कही ,तो सरकार सहम गई थी । बताया गया है कि यह बात उन्होंने इस और भी इशारा करते हुई कही थी की निकम्मे मंत्रियों को हटाने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल का बार ,बार टालने की तरफ था। भाजपा में जग जाहिर है की गुटबाजी चरम पर है। इस कारण न केवल नेताओं में समन्वय नहीं बैठ पा रहा बल्कि सरकार प्राधिकरणों में तक नियुक्तियां नहीं कर पा रही है। श्री नड्डा ने गुजरात मॉडल अपनाने की तरफ भी इशारा किया है। अब कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सख्त रुख अपना रहे हैं ओर नकारा विधायकों और मंत्रियों को बार, बार सक्रिय होने की बात वे कह चुके हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अब जल्दी ही मंत्रिमंडल में बदलाव करने का एलान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान लगातार ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं जिससे भाजपा के पक्ष में माहौल बने, इसमें लाड़ली बहना एक बड़ा स्ट्रोक एक है।

Share This News :