Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
यह सिर्फ चाटुकारिता है : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद दिल्ली स्थित सरकारी घर खाली करने के नोटिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘मेरा घर राहुल गांधी का घर’ मुहिम शुरू की है। मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के इस अभियान पर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस राहुल गांधी के लिए ‘मेरा घर राहुल गांधी का घर’ अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस इतने साल सत्ता में रही कभी गरीब के लिए ऐसा अभियान चलाया। जैसे प्रधानमंत्री आवास पूरे देश में बन रहे हैं।
गृह मंत्री ने आगे कहा कि कभी कांग्रेसियों ने यह कहा- मेरा घर गरीब का घर या फिर गरीबों के लिए घर बनना चाहिए। यह कुछ नहीं है चाटूकारिता है। गलती को विषयांतर करने की कोशिश है। न्यायालय से ऊपर गांधी परिवार को जो कांग्रेस साबित करने की कोशिश कर रही है, देश की जनता इन सब बातों को समझती है।