Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इंदौर में बावड़ी की छत धंसने से 13 की मौत: मृतकों के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50-50 हजार आर्थिक सहायता का ऐलान, पढ़िए कैसे हुआ हादसा ?

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के इदौर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। हवन के दौरान 40 फीट गहरी बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग नीचे गिर गए। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं 18 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे में मृतकों के परिवार को इंदौर जिला प्रशासन ने 4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए लेने का ऐलान किया गया है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। पहले पढ़िए घटनाक्रम..रामनवमी के चलते गुरुवार को सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पहुंचे हुए थे।

सुबह 10 बजे से बावड़ी की छत पर हवन के लिए श्रद्धालु बैठे थे।

वजन ज्यादा होने से सुबह लगभग 11.30 बावड़ी की छत धंस गई।

छत धंसने से 25 से ज्यादा लोग 40 फीट नीचे गिर गए।

पुलिस के आधा दर्जन जवान पहले से सुरक्षा के लिए वहां तैनात थे, जिन्होंने तत्काल बड़े अधिकारियों को इसकी खबर दी।

12.30 बजे शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, स्थानीय पुलिस जवान और एसडीआरएफ की टीम में रस्सी डालकर लोगों को निकालना शुरू किया।

12:40 बजे पर कलेक्टर इलैयाराजा और कमिश्नर मकरंद देउसकर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

1 बजे सीएम शिवराज ने घटना की जानकारी ली।

जिस जगह हादसा हुआ वह बेहद घनी बस्ती का इलाका है।

 

मृतकों के परिवार को 4 लाख मुआवजा देने की की घोषणा

 

हादसे में मृतकों के परिवार को 4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई है। इंदौर जिला प्रशासन ने यह घोषणा की है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है। साथ ही घायलों का सम्पूर्ण इलाज की व्यवस्था नि शुल्क की जाएगी।

 

मौत का कौन जिम्मेदार ?

 

हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि राहत और बचाओ कार्य में अब जिंदा लोग नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बावड़ी में पानी और कीचड़ में कुछ और लोगों के शव फंसे होने की आशंका है। जिन्हें तलाशा जा रहा है। मृतकों की संख्या 15 के पार जा सकती है। लेकिन सवाल यह है कि इस हादसे का मुजरिम कौन है?। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बाड़वी की मरम्मत के लिए शिकायत की थी। लेकिन प्रशासन ने नजर अंदाज कर दिया। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो जांच का विषय है।

 

Share This News :