Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इंदौर मंदिर हादसे में 13 लोगों की मौत, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिए जांच के आदेश, जताया दुःख

ग्वालियर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए गुरुवार का दिन दर्दनाक रहा, जहां बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर उस वक्त बड़ा घटनाक्रम घटित हो गया, जब कुछ लोग मंदिर में स्थित बावड़ी के स्लैब पर बैठकर हवन पूजन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी के ऊपर वाला स्लैब धंस गया, और लगभग 25 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। बावड़ी में समाए 25 से ज्यादा लोगों को निकालने का काम जारी है, अब तक 19 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया था, जिनमें से दो की मौत हो गई है, तो वहीं 11 शव बावड़ी से बाहर निकाले गए हैं। कुल मिलाकर अब तक 13 लोगों की मौत इस घटनाक्रम में हुई है तो वहीं 17 लोग अस्पताल में इलाजरत हैं। वहीं इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं।प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बड़ी दुखद घटना राम नवमी पर हुई है, वहां पर बावड़ी टाइप की जगह थी, जिस पर छत डालकर मंदिर बना लिया था। वह छत धसक गई, 25 से 30 लोगों की जानकारी उस समय उसमें गिरने की आई थी, 19 लोगों को उसमें से रेस्क्यू करके बचाया। अभी उसमें 11 बॉडी निकाली है, उनमें 10 महिलाएं एक पुरुष है, दो जो 19 रेस्क्यू किए थे, उनमें से भी दो हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे 13, एक बड़ा हादसा दुखद हुआ है। घटना की तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। एक-दो बच्चों की जानकारी आ रही है कि, वह भी मिसिंग है, क्योंकि उसके अंदर जो पानी है, वह दलदल जैसा हो गया है, उसे खाली करा रहे हैं। गोताखोर उसमें अंदर तक हो आए हैं, अभी उसमें कोई नहीं है, उसे खाली करने की तैयारी चल रही है।

Share This News :