Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
Rajasthan में कौन होगा बीजेपी का CM फेस, आखिरकार अमित शाह ने खोल दिया राज

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले जहां कांग्रेस गहलोत-पायलट की खींचतान के बीच झूल रही है वहीं बीजेपी में पिछले काफी समय से सीएम फेस को लेकर रस्साकस्सी चल रही है. चुनावों से 8 महीने पहले जहां कांग्रेस ने सीएम फेस को लेकर किसी तरह का फैसला नहीं किया है वहीं बीजेपी ने हाल में संगठन का चेहरा बदला है लेकिन सीएम फेस को लेकर वहां भी खामोशी छाई हुई है. इस बीच देश के गृहमंत्री अमित शाह का एक बड़ा बयान सामने आया है जहां शाह ने हाल में एक इंटरव्यू में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर पहली बार टिप्पणी की है. शाह ने बताया कि राजस्थान में अभी तक सीएम फेस को लेकर किसी भी चेहरे पर कोई फैसला नहीं किया है.

 

मालूम हो कि राजस्थान में बीजेपी खेमे में सीएम फेस को लेकर काफी समय से तकरार चल रही है और कई नेता कह चुके हैं कि चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा. वहीं साल के आखिर में राज्य में चुनाव होने है और अभी तक किसी को भी सीएम फेस नहीं बनाया गया है.

 

‘सीएम फेस पर नहीं कोई निर्णय’

हाल में दिए एक इंटरव्यू के दौरान राजस्थान में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर किए गए सवाल पर अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में अभी तक सीएम फेस के लिए किसी चेहरे पर कोई निर्णय नहीं हुई है. वहीं इसके आगे उन्होंने सवाल को घुमाते हुए अशोक गहलोत सरकार का जिक्र शुरू कर दिया.

Share This News :